अर्नब तूफान से धान की खेती पर भयंकर नुकसान, किसानों को दिवाली के पूर्व मुबावजा दे सरकार
धान को बेचकर मिठाई, फटाखे, कपड़ा खरीदेंगे अब सब सपना ही रह गया

AINS NEWS गरियाबंद… प्रदेश में आए अर्नब तूफान से धान की खेती पर भयंकर नुकसान हुआ है एक ओर जहां एक सप्ताह में दीपावली का त्योहार है वहीं असमय हुए हवा और बारिश ने किसान का कमर तोड़कर रख दिया है उक्त बाते पिछड़ा वर्ग महासभा के बिन्द्रानवागढ़ विधान सभा प्रभारी जीवन साहू ने कही, साहू ने आगे कहा कि एक सप्ताह बाद जब पूरा देश दिवाली के जगमग से उजला हो रहा होगा तब इस अंचल का व प्रदेश का किसान एक दूसरे का मुंह टाक रहा होगा क्षेत्र में हुए असमय बारिश ने किसानों को खून के आसू रुला दिया है अर्ली किस्म की धान पककर तैयार था वह अब बारिश की भेट चढ़ गया है और सरना किस्म की धान जो बाली निकलने है वो हवा के कारण पूरा धान का पौधा नीचे गिर गया है अब समस्या ये है कि उसमें चावल का भराव नहीं हुआ है और खेत में पानी चल रहा है जिससे पूरा फसल बर्बाद हो जाएगा!

आगे श्री साहू ने कहा कि किसान के पास कहा से दीपावली मानने के लिए पैसा आयेगा उनके बच्चों ने भी मन में तय कर लिया था इस बार धान की फसल अच्छी है, धान को बेचकर मिठाई फटाखे कपड़ा खरीदेंगे अब सब सपना ही रह गया
जीवन साहू ने आगे कहा कि जब सरकार अपने पदेश के कर्मचारी को पूर्व में त्यौहार पर अग्रिम वेतन दे सकती है तो किसानों को। क्यों नहीं, मै माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि तत्काल किसानों के खातों में भी कम से कम 20 हजार रुपया प्रति किसान उनके निजी खातों में डाले जिससे किसान परिवार भी खुशी के साथ दीपावली मना सके! ओर जब किसान अपने खाते में धान बेचने जायेगा तब उस राशि को काट ले, जब किसान के हाथ में पैसा आयेगा तो बाजार में रौनक होगी




