छत्तीसगढ़रायगढ़

पीडीएस राशन वितरण में घोटाला, संचालक ने किया 35 लाख रूपये का गबन

शासकीय उचित मूल्य दुकान राजपुर के संचालक द्वारा 35 लाख रुपये का राशन डकार लिया गया

AINS NEWS… शासन द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले पीडीएस राशन वितरण करने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान राजपुर के संचालक ने 35 लाख रुपये का राशन डकार लिया गया था ऐसे में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की । प्रकरण में जांच में यह भौतिक सत्यापन में प्रमाणित भी हो गया । इस पर लैलूंगा पुलिस ने राशन के गबन मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय में पेश किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक उचित मूल्य दुकान में राजपुर राशन वितरण में गडबड़ी को लेकर हितग्राही द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को शिकायत की गई थी। इसकी खाद्य निरीक्षक प्राची सिन्हा द्वारा जांच कर संचालक पर कार्यवाही के लिये थाना लैलूंगा में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर 10 अप्रैल को थाना लैलूंगा में उचित मूल्य दुकान के संचालक एवं ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद सिदार पर धारा 409 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया शिकायत के अनुसार उचित मूल्य दुकान के आवक-जावक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन पर माह फरवरी तक कुल 271.11 क्विंटल चावल, 20.91 क्विंटल शक्कर, 2.73 क्विंटल नमक, 9.41 क्विंटल चना कुल किमती 35,24,700 रूपये का उचित मूल्य दुकान के संचालक ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद सिदार द्वारा हितग्राहियों को वितरण न कर शासकीय संपत्ति को गबन करना पाया गया ।
अपराध पंजीबद्ध के बाद से आरोपी लक्ष्मी प्रसाद फरार था, थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी फरार की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे । दोपहर में गांव में देखे जाने की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस टीम राजपुर रवाना हुई जहां फरार लक्ष्मी प्रसाद सिदार पिता देवांगन सिदार 41 वर्ष निवासी राजपुर थाना लैलूंगा को दबिश देकर पकड़ा गया है ।
लैलूंगा पुलिस द्वारा खाद्य अधिकारी का जांच प्रतिवेदन एवं खाद्यान्न प्राप्ति की ऑनलाइन जानकारी की जब्ती बनाई गई साथ ही गवाहों के कथन लेकर अन्य संबंधित दस्तावेजों को साक्षी के लिए जप्त किया गया है । गिरफ्तार उचित मूल्य दुकान की वितरण पंजी पेश करने का नोटिस दिए जाने पर लक्ष्मी प्रसाद सिदार पंजी प्रस्तुत नहीं किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button