छत्तीसगढ़
” रक्तदान ” सबसे बडा दान , रक्त दान एवं रक्त जांच शिवीर लगा केसकाल में
रक्तदान शिविर में विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान किया

के.शशिधरण

AINS केसकाल… सोमवार को केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य सरकारी अस्पताल में रक्त दान एवं रक्त जांच शिवीर लगाया गया इस शिविर का आयोजन शिवमंदिर समिति वा सीआरपीएफ केसकाल द्वारा किया गया , खून की जांच कराने सुबह 10 बजे से सरकारी हॉस्पिटल केसकाल में पुरुष व महिलाए बड़ी संख्या में पहुंचे, जिसमे रक्तदाता रक्तदान कर सकते है वही अपने रक्त की जांच कराकर अपने रक्त ग्रुप की जांच भी कराकर ग्रुप का पता लगा सकते है
जिससे ईमर्जेंसी मे आप अपने ग्रुप का रक्त दान कर पायेगें तथा जरूरत पडने पर रक्त प्राप्त करने मे सहूलियत होगी । आज के रक्तदान शिविर में विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान किया,
” रक्तदान ” सबसे बडा दान है ,रक्तदान करके आप किसी जरूरतमंद के प्राण बचाकर पुण्य प्राप्त करके समाज के लिये प्रेरक काम कर सकते हैं




