छत्तीसगढ़
राजीव भवन दंतेवाड़ा में आतिशबाजी, कर्नाटक की जीत देश के लिए नया सूत्र पात – जिला अध्यक्ष गौतम
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गौतम ने कर्नाटक की जीत को वहां की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत कहा

AINS DANTEWADA…कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली सफलता से देशभर के कांग्रेसी उत्साहित हैं, अब पूरी तरह साफ हो गया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। राजीव भवन रायपुर और दंतेवाड़ा में कर्नाटक चुनाव की जीत को लेकर खुशियां मनाई गई, एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया और आतिशबाजी भी की गई। दंतेवाड़ा राजीव भवन के सामने पटाखों की लड़ी फोड़कर खुशी का इजहार किया गया, दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गौतम ने कर्नाटक की जीत को वहां की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत कहा।





