महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस ने ऑक्सिजोन पार्क का निरीक्षण किया, दिए कई सुझाव
जो अनुपयोगी छोटे-छोटे झाड़ हैं, बड़े झाड़ जिसकी डंगाल आडी तिरछी है, उसको अगर ठीक कर देंगे, तो एक अच्छा गार्डन तैयार हो जाएगा

AINS NEWS…राज्यपाल रमेश बैस के साथ महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, पार्षद आकाश तिवारी, सुरेश चन्नावर मौजूद रहे. रमेश बैस ने कहा कि ऑक्सीजोन शहर के बीचो-बीच स्थित इतनी बड़ी जगह थी, जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था.आजकल हर किसी में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ी है. लोगों को वाकिंग के लिए, जोगिंग करने के लिए कोई ऐसी जगह नहीं थी, जिसमें अपना काम कर सकें. ये ऑक्सीजोन बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है.बैस ने बताया कि कल हम मुंबई से आए थे, उसके बाद अपनी घर की छत पर गए थे. तब मैंने देखा कि इसमें थोडे कार्य की जरूरत है, सफाई की जरूरत है. जो अनुपयोगी छोटे-छोटे झाड़ हैं, बड़े झाड़ जिसकी डंगाल आडी तिरछी है, उसको अगर ठीक कर देंगे, तो एक अच्छा गार्डन तैयार हो जाएगा. यह समय उपयुक्त है. अभी कटिंग हो जाएगी. तो बरसात में झाड़ में नए पत्ते आएंगे. एक अच्छा सा गार्डन तैयार हो जाएगा.





