छत्तीसगढ़

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और स्वच्छ भारत मिशन ( एसबीएम) की मिशन संचालक सुश्री रूपा मिश्रा पहुंची निमोरा

नगर पालिक निगम क्षेत्र के 70 वार्डों से प्राप्त गीले कचरे से खाद निर्मित करने एवं प्राप्त होने वाले सूखे कचरे, प्लास्टिक वेस्ट के निष्पादन की प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष देखा

AINS NEWS….आज संयुक्त सचिव केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और स्वच्छ भारत मिशन ( एसबीएम) की मिशन संचालक सुश्री रूपा मिश्रा ने राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव श्री अय्याज तम्बोली, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौमिल रंजन चौबे, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारियों एवं रायपुर नगर पालिक निगम, स्वच्छ भारत मिशन शाखा के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर में निमोरा में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे अधिक क्षमता वाले 90 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सकरी में संचालित गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट एवं राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के 70 वार्डों से प्राप्त गीले कचरे से खाद निर्मित करने एवं प्राप्त होने वाले सूखे कचरे, प्लास्टिक वेस्ट के निष्पादन की प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष देखा.

संयुक्त सचिव केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और मिशन संचालक एसबीएम सुश्री रूपा मिश्रा ने राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव श्री अय्याज तम्बोली, सीईओ सूडा श्री सौमिल रंजन चौबे, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित राजधानी शहर रायपुर क्षेत्र में 17 नालों के सीवरेज का ट्रीटमेंट निमोरा के 90 एमएलडी, कारा के 35 एमएलडी, चंदनीडीह के 75 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से वैज्ञानिक पद्धति से किये जाने की प्रक्रियाओं की जानकारी पर आधारित पावर पॉइंट प्रजेंटेशन देखा. संयुक्त सचिव केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और मिशन संचालक एसबीएम सुश्री रूपा मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान ट्यूलिप स्वच्छ इंटर्न के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके कार्यों की संक्षिप्त जानकारी ली. ट्यूलिप स्वच्छ इंटर्न के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित कार्यों पर अध्ययन कर इससे सम्बंधित विविध गतिविधियों की जानकारी सर्वे आदि कार्यों हेतु एकत्र की जाती है.

संयुक्त सचिव केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ने राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव सहित सीईओ सूडा, आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर सहित निरीक्षण के दौरान सकरी स्थित गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में गीले कचरे को खाद में परिवर्तित करने से सम्बंधित वैज्ञानिक पद्धति की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखने के साथ महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं स्वच्छता दीदियों से चर्चा करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ राज्य की लोकप्रिय गौधन न्याय योजना के अन्तर्गत गौठानों के संचालन, जरवाय गौठान में गौधन गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की प्रक्रिया, राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के माध्यम से सफलतापूर्वक संचालित राज्य स्तरीय जनशिकायत निवारण प्रणाली निदान 1100 में जनशिकायतों के त्वरित निदान की प्रक्रियाओं एवं इन लोकहितैषी योजनाओं की जनउपयोगिता के सम्बन्ध में की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की.

 

Related Articles

Back to top button