छत्तीसगढ़

भारत के साथ अमेरिका और रसिया के चिकित्सकों की मेजबानी में संपन्न होगा ऑपरेशन स्माइल, 110 बच्चों का हुआ चयन

तीसरी बार ऑपरेशन स्माइल की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है जो 31 मार्च तक चलेगी

AINS RAIPUR…इंगा हेल्थ फाउंडेशन और रायपुर के सुयश हॉस्पिटल के तत्वावधान में तीसरी बार ऑपरेशन स्माइल की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है जो 31 मार्च तक चलेगी, जिसमें निशुल्क कटे होंठ और तालू सर्जरी का शिविर आयोजित किया जाएगा, ऑपरेशन स्माइल इंडिया के अभिषेक सेन गुप्ता ने बताया कि कटे पन के साथ पैदा होने वाला बच्चा सामूहिक रूप से हाशिए पर होता है, विभिन्न सामाजिक कलंक और वर्जनाओं के कारण वे समाज द्वारा बहिष्कृत हो जाते हैं, यह बच्चे स्कूल जाने में भी सक्षम नहीं होते कभी-कभी पूरे परिवार को भी समाज द्वारा बहिष्कृत माना जाता है, लेकिन हमारा मानना है कि हर बच्चे को सामान्य जीवन जीने का मौका मिलना चाहिए, इसी उद्देश्य से ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है

सुयश अस्पताल के डॉक्टर विवेक केशरवानी ने बताया कि यह तीसरा शिविर है जिसमें लगभग 110 बच्चों को चिन्हित किया गया है, जो छत्तीसगढ़ समेत आसपास के प्रदेशों से हैं, इनमें से 60 से अधिक बच्चों के जीवन बदलने वाली सर्जरी की जाएगी, गौरतलब है कि दुनिया में 4 अरब से अधिक लोगों के पास सुरक्षित और समय पर सर्जरी की सुविधा नहीं होती,आज दुनिया में जितने लोग मलेरिया, टीवी और एचआईवी से मर रहे हैं, उससे ज्यादा लोग सुरक्षित सर्जरी के अभाव में मरते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यों का दायित्व निभाते हुए ऑपरेशन स्माइल का यह तीसरा चरण है

 

Related Articles

Back to top button