छत्तीसगढ़मनोरंजन

21 जून को सुबह 7:00 बजे “रखिया बरी” गाना हो रहा है रिलीज, फिल्म का नाम है “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए”, टीजर को मिला भरपूर प्यार

यह फिल्म 14 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है

AINS NEWS CHHOLIWOOD…निर्माता पवन तातेड और निर्देशक शिव नरेश केसरवानी द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिचर फिल्म “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” के टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया जिसके व्यू 104K के ऊपर पहुंच चुके हैं.। एसआरके म्यूजिक पर रिलीज हुए दुल्हन उही जउन पिया मन भाए के टीज़र के बाद अब लोगों को फिल्म के गानों का इंतजार है, वह इंतजार भी 21 जून को सुबह 7:00 बजे खत्म होने वाला है क्योंकि इस फिल्म का बहुत ही लोकप्रिय गीत “रखिया बरी” रिलीज होने वाला है। जिसे फिल्माया गया है सुपरस्टार मन कुरैशी और अभिनेत्री सोनाली सहारे पर। इस फिल्म में मन कुरैशी और सोनाली सहारे की जोड़ी खूब पसंद की जाएगी। रखिया बरी गीत को लेकर भी दर्शकों में उत्साह है, फिल्म के निर्देशक शिव नरेश केशरवानी ने बताया कि मन कुरैशी और सोनाली सहारे पर फिल्माया गया यह गीत काफी लोकप्रिय होगा और इसे दर्शक पसंद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 14 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button