छत्तीसगढ़

विभागीय लापरवाही के चलते लाइनमेन की गई जान, माकड़ी के ग्राम लुभा में हुआ हादसा

विभाग व ठेकेदार अपनी जिम्मेदारियों से भागते मामले पर लीपापोती की कोशिश में लगे हुए हैं

के.शशिधरण कोंडागांव

AINS NEWS…कोण्डागाँव विभागीय लापरवाही के चलते एक आदिवासी युवक को अपनी जान गवानी पडी ग्रामीण सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 20 जून को दोपहर 12:00 बजे ग्राम लुभा में बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग बिजली कर्मी देवेंद्र नाग उम्र 20 वर्ष निवासी माकड़ी कलीबेड़ा द्वारा बिजली लाइन में आये फाल्ट को ठीक करने खंभे पर चढ़ा था, जहां कार्य प्रारंभ होने से पहले बकायदा कंट्रोल रूम से बिजली बंद की गई थी लेकिन खंबे के ऊपर कार्य कर रहे देवेंद्र नाग के खंबे पर कार्य करने के दौरान किसी ने कंट्रोल रूम से बिजली की सप्लाई चालू कर दी, जिससे विद्युत कर्मी देवेन्द्र बिजली से बुरी तरह से झुलस गया। मामले पर जेई विनोद मरकाम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि विद्युत सप्लाई कैसे चालू की गई, वहीं उक्त कार्य ठेकेदारी प्रथा से ठेकेदार अविगना इंटरप्राइजेज भिलाई के द्वारा कार्य करने की बात कही ।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विभाग व ठेकेदार अपनी जिम्मेदारियों से भागते मामले पर लीपापोती की कोशिश में लगे हुए हैं।
मृतक के चाचा दीपेंद्र नाग ने कहा कि उनका भतीजा कल दो पहर 12:00 बजे विजली विभाग से ग्राम लुभा भेजा गया था, जहाँ वे 35 केवी लाइन के खंबे में चढ़कर कार्य कर रहे थे उससे पहले उन्होंने सूचना दी थी कि लाइट को बंद कर दिया जाए लाइन बंद हिने के बाद खंबे में चढ़कर कार्य कर रहे थे पर अचानक सबस्टेशन माकड़ी से लाइन को चालू कर दिया गया उसी दरमियान वह बिजली में चिपक गया जिससे उसका आंत तक फट गया शरीर जल गया जिससे 70% से ज्यादा वह जल चुका था, हम चाहते हैं कि इसमें जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बड़ी बात यह है कि आउटसोर्सिंग के तहत ठेकेदारों के द्वारा ग्रामीण अंचल के आदिवासियों को काम पर रखा गया है जिन्हें सेफ्टी उपकरण व अन्य संसाधनों की भी उपलब्धता नहीं करवाई गई है जिससे इस प्रकार के हादसे अक्सर ग्रामीण अंचलों में हो रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button