पार्षद उपचुनाव का आने वाले विधानसभा चुनाव में भी असर दिखने की चर्चा जोरो पर
नगरपालिका परिषद में वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है व मतदान 27 जून 2023 को होगा व मतगणना 30 जून 2023 को होगी

के .शशिधरण कोंडागांव
AINS NEWS…जिला मुख्यालय कोंडागाँव में दिनांक 27.06.2023 को शाहिद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18 में होने वाले पार्षद चुनाव में कांग्रेस व बीजेपी से एक एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन सत्ता पक्ष कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमति मीना साहू के पक्ष में कोंडागांव विधायक वा पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में घर घर घूमकर वोट मांगा व दूसरे तरफ़ बीजेपी प्रत्याशी श्रीमति संगीता देवांगन को जिताने पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी घर घर पहुंची है, दोनो पार्टी अपने अपने पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 18 में एक सीट महिला के लिए आरक्षित है, यहाँ कुल मतदाता की संख्या 937 है, नगरपालिका परिषद में वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है व मतदान 27 जून 2023 को होगा व मतगणना 30 जून 2023 को होगी किंतु अभी होने वाले पार्षद उपचुनाव का आने वाले विधानसभा चुनाव में भी असर दिखने की चर्चा जोरो पर है।

– वार्ड कमांक- 18 भगतसिंह जहाँ उप चुनाव हो रहा।
– भाजपा व कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी मैदान पर हैं।
– मोहन मरकाम और लता उसेंडी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
– मतदान 27 को होगा वह मतगणना 30 को होगी
पार्षद श्रीमती हेमकुमार पटेल के आकस्मिक निधन होने पर वार्ड क्रमांक ,18 पार्षद पद खाली हुआ था जिसके कारण 1 सीट के लिए 27,06.2023 को चुनाव होना है व मतगणना 30.06.2023 को होगी, मात्र एक सीट के चुनाव के लिए बीजेपी व कांग्रेस पार्टी से एक एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों पार्टी नेताओं ने अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है।




