छत्तीसगढ़

चर्चा..जनता कांग्रेस के दोनों विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं, विधायक प्रमोद शर्मा ने पद से इस्तीफ़ा दिया

धरमजीत सिंह का अमित जोगी से विवाद हो गया था जिस पर प्रमोद शर्मा ने खुलकर धरमजीत सिंह का साथ दिया था

AINS NEWS…जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने पद से इस्तीफ़ा दिया। जनता कांग्रेस के विधायक बलौदा बाजार से प्रमोद शर्मा के साथ लोरमी से धर्मजीत सिंह जुलाई को विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देकर भाजपा में जाने की बात अंदरखाने से आ रही है ।
चर्चा यह है कि जनता कांग्रेस के दोनों विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
वैसे भाजपा संगठन के रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 22 जुलाई को संध्या7.50 मिनट पर नई दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे हैं ।

वह एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला जाएंगे चर्चा है कि रात्रि विश्राम भी वही करेंगे और 23 जुलाई को 10:30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
चर्चा है कि दोनों जनता कांग्रेस के विधायक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर सकते हैं और भाजपा प्रवेश का रास्ता खुल सकता है। धरमजीत सिंह का अमित जोगी से विवाद हो गया था जिसपर प्रमोद शर्मा ने खुलकर धरमजीत सिंह का साथ दिया था।

 

Related Articles

Back to top button