बस्तर का सघन भ्रमण कर रहे उड़ीसा के तीनों भाजपा विधायक
विधायक नउरी नायक ने ली पुसपाल में नानगुर मण्डल स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने कहा


विधायक नित्यानंद गोंड़ करपावण्ड धरना प्रदर्शन में हुये शामिल, स्थानीय विधायक के कामकाज का मांगा रिपोर्ट कार्ड
जगदलपुर -केशव सल्होत्रा(AINS)। भाजपा के विधायक प्रवास अभियान में बस्तर में एक सप्ताह के प्रवास पर आये उड़ीसा के तीनों भाजपा विधायक बस्तर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सतत् भ्रमण कर रहे हैं, बैठकें व विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं व आम निवासियों से भी संपर्क साध रहे हैं। गुरुवार को रेंगाली उड़ीसा के भाजपा विधायक नउरी नायक ने पुसपाल में नानगूर मण्डल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली, वहीं उमरकोट भाजपा विधायक नित्यानंद गोंड़ ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र के करपावण्ड में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल से उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगा।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में उड़ीसा के भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही बूथ स्तर की बैठक में सम्मिलित हो रहे हैं। पुसपाल में नानगूर मण्डल स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने कहा गया। बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता बढा़ने मंत्र दिया गया।
करपावण्ड बाजार स्थल में भाजपा के धरना प्रदर्शन में बस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल से भाजपा के नेताओं ने पौने पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगा व अधूरे कार्यो, जनता से किये झूठे वादों की फेहरिस्त सामने रखी। उड़ीसा के भाजपा विधायक बस्तर जिले में 28 अगस्त तक लगातार विधानसभा वार क्षेत्र का दौरा करते रहेंगे।
धरना प्रदर्शन व बैठक में प्रमुख रूप से किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,डा. सुभाऊ कश्यप, बस्तर विधानसभा प्रत्याशी मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणिग्रही,धरमू मण्डावी, सतीश सेठिया, नीलांचल सेठिया, श्रवण ठाकुर, उदबोराम नाग, परिस बेसरा, विजय पाण्डेय, मोहन जोशी, अर्जुन पाण्डेय, पुरषोत्तम जोशी, पुलकेश्वर पाण्डेय, नरेंद्र जोशी,रोहित त्रिवेदी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।




