
रायपुर 28 अगस्त 2023(AINS): ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं है। वह लगातार करते रहते हैं। जो भी सूत्र उनके हैं ईडी अपना काम करेगी। धरना से कोई काम होने वाला नहीं है बल्कि जो प्रॉपर्टी निकल रही है और लोग जेल जा रहे हैं। यह विचार करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बन रही है कि अधिकारी जेल जा रहे हैं।

बीजेपी प्रत्याशियों के अंतर्कलह पर बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक ने कहा, जहां घोषित किए हैं वहां और जहां घोषित नहीं किया वहां भी इस बार छग की जनता ने मन बना लिया है, बीजेपी की सरकार बनेगी। विकास कार्य लगभग पूरे ठप हो गए हैं. कांग्रेस ने विकास के कार्यों को पीछे धकेलना का काम किया। 5 वर्षों में जनता भी समझ गई कि सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। अन्य राज्यों के बीजेपी विधायकों के वापस लौटने धरमलाल कौशिक ने कहा, सभी विधायक अपने क्षेत्र में हैं. आज तक उनके कार्यक्रम दिए गए थे। कल उनकी वापसी है। उनके दौरे का लाभ मिलेगा। सभी विधायकों को धन्यवाद देना चाहूंगा।
ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की मां है। पूरे छत्तीसगढ़ को लूटने के काम में लगे हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तो पूरे देश को लूटने का काम किया.़ भ्रष्टाचारियों की पकड़ धाकड़ हो रही है। बेनकाब हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पैसे को साइफन करके विदेश में भेजा जा रहा है।
फंसते हैं तो पीएम का पत्र लिखते हैं सीएम: बृजमोहन
ओडीएफ मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। इस मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री कहीं फसते हैं तो आरोप लगाने लगते हैं। मुख्यमंत्री को आरोप लगाने का अधिकार नहीं है, कार्यवाही करने का अधिकार है. कहीं पर गलत हुआ है तो कार्यवाही करो ना। पौने पांच साल में बीजेपी के कार्यकाल के किस मामले में आपने कार्यवाही की, किसको जेल भेजा। जब जब मुख्यमंत्री फसते हैं प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हैं।



