छत्तीसगढ़

34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए  बेरोजगारों के खातों में हुए ट्रांसफर, रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को मिला बेरोजगारी भत्ता

आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया

AINS NEWS…रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को मिला बेरोजगारी भत्ता 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए  बेरोजगारों के खातों में हुए ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत राज्य के 12 लाख 9 हजार 886 बेरोजगार हितग्राहियों को राशि का अंतरण किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया, ऑनलाइन ट्रांसफर हुए इस बेरोजगारी भत्ते के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सचिव आलोक शुक्ला, खनिज विभाग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन समेत अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button