
AINS NEWS रायपुर… पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने कहा, रायपुर में एक दायित्व से आया हूं, केंद्र की व्यवस्था के तहत मीडिया पब्लिसिटी का मुझे चुनावी प्रभार दिया गया है. पहले भी आया था. हम लोग लगे हुए थे, आज संगठन महामंत्री भी आए हुए हैं. बीएल संतोष और हमारे केंद्रीय के गृहमंत्री शाम को आ रहे हैं और भी प्रभारी यही हैं.





