छत्तीसगढ़
18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए करें प्रोत्साहित : कलेक्टर
कलेक्टर सिंह ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान करने बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को शपथ दिलाई।

राजनांदगांव AINS: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चारभाठा में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर सिंह ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान करने बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सर्कल बनाकर शपथ ली गई। इस दौरान बच्चों ने निबंध, पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली सहित अन्य गतिविधियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर अधिकारियों, बच्चों और ग्रामीणों द्वारा मैं भारत हूं भारत है मुझमें … गीत गाया गया।





