मनोरंजनहेल्थ

57 की उम्र में भी ‘जवान’ दिख रहे हैं शाहरुख, क्‍या है उनकी फिटनेस का राज, यहां जानें

आश्‍चर्य की बात है कि वे उम्र बढ़ने के साथ और अधिक यंग और फिट होते जा रहे हैं.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दुनियाभर में लाखों करोड़ों की तादात में प्रशंसक हैं, जो उनकी नई फिल्‍म जवान (jawan) के रिलीज का इंतजार कई दिनों से कर रहे हैं. इस फिल्‍म में शाहरुख पहले से अधिक फिट और यंग दिख रहे हैं.

आश्‍चर्य की बात है कि वे उम्र बढ़ने के साथ और अधिक यंग और फिट होते जा रहे हैं. Image:Instagram/iamsrk

 ‘जवान’ फिल्‍म के रिलीज से पहले पठान में भी शाहरुख का बॉडी ट्रांसफॉरमेशन दर्शकों को चौंका दिया था. उनकी फिटनेस का राज उनका डेडिकेशन और डिसिप्लिन लाइफ को कहा जा रहा है. जीक्‍यूइंडिया डॉट कॉम के एक इंटरव्‍यू में जब उनके फिटनेस ट्रेनर प्रशांत सावंत से शाहरुख की फिटनेस पर सवाल पूछा गया कि तो उन्‍होंने बताया कि खुद की फिटनेस को लेकर उनकी मेंटैलिटी किसकी एथलीट या स्‍पोर्ट्स मैन की तरह है. Image:Instagram/iamsrk

 पिछले 20 सालों से शाहरुख के फिटनेस ट्रेनर रहे प्रशांत ने बताया कि वे वर्कआउट के समय एक बार में अपने दो बॉडी पार्ट पर ध्‍यान देते हुए वर्कआउट करते हैं. उन्‍होंने बताया कि शाहरुख को अपने कोर मसल्‍स को मजबूत बनाना पसंद है. इसके लिए वे डेड लिफ्ट और स्‍क्‍वैड पर बहुत काम करते हैं. इसके अलावा, उन्‍हें साइकिलिंग और कार्डियो वर्कआउट पसंद है. Image:Instagram/iamsrk

 उन्‍होंने बताया कि जब शाहरुख वर्कआउट करते हैं तो बॉडी मास बिल्ड करने के लिए वे प्रोटीन को अपने डाइट में विशेष रूप से शामिल करते हैं. उन्‍हें पिछले साल कंघे में इंजूरी की समस्‍या थी, ऐसे में उनकी फिटनेस वर्कआउट के दौरान उन अंगों पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा था, जो हिस्‍से वीक थे और उन्‍हें अधिक स्‍ट्रेंथ की जरूरत थी. Image:Instagram/iamsrk

 टीओआई के मुताबिक, शाहरुख अपने डाइट में स्किनलेस चिकन, एगवाइट, दाल, नॉनफैट मिल्‍क जरूर शामिल करते हैं. यह उनके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर मसल्‍स बिल्‍ड करने में मदद करता है. इसके अलावा वे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी और फ्रूट जूस का सेवन करते हैं. इसके अलावा ब्रेकफास्‍ट में अंडे के साथ सलाद खाना उन्‍हें पसंद है. यही नहीं, वे आर्टिफिशियल शुगर के सेवन से बचते हैं.

Related Articles

Back to top button