महादेव के भक्तों के लिए खुशखबरी, महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज हो रही है “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव”
भगवान शिव से जुड़ी ऐसी ऐसी बातें जानने को मिलेगी जो सिर्फ शिव महापुराण में पढ़ी जा सकती हैं

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के समस्त शिव भक्तों के लिए एक खुशी की खबर है, महा शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित की गई छत्तीसगढ़ी फिल्म “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव” प्रदर्शित की जा रही है।
इस फिल्म की खास बात यह है की इस फिल्म के माध्यम से आपको देशभर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे।
यह फिल्म राजधानी रायपुर के श्याम सिनेमा घर समेत छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है, इसके अलावा मल्टीप्लेक्स में भी इसे रिलीज किया जा रहा है।


डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के संचालक और फिल्म के निर्माता निर्देशक श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि वह खुद भी शिव भक्त हैं और शिव भक्तों के लिए उन्होंने एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है जिसमें दर्शकों को एक सुंदर परिवारिक कहानी के साथ भगवान शिव से जुड़ी ऐसी ऐसी बातें जानने को मिलेगी जो सिर्फ शिव महापुराण में पढ़ी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 13 फरवरी से समस्त छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित की जा रही है क्योंकि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों के लिए डीसी फिल्म्स ने इसे शुभ समय माना ताकि सभी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकें।

इस फिल्म में सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, अभिनेत्री नैनी तिवारी, अखिलेश वर्मा, डॉक्टर अजय सहाय, वर्षा बर्मन, संतोष जैन, योगेश अग्रवाल, नवलदास मानिकपुरी समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में समस्त ज्योतिर्लिंगों का वर्णन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गूंफी पेंटल करते नजर आएंगे।
बता दें कि इस फिल्म में महादेव का किरदार स्वयं फिल्म के निर्देशक और निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने निभाया है। उन्होंने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि वह अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें।



