प्रदर्शन के लिए तैयार है “मया के जादू चलगे”, 10 जुलाई को होगी प्रदर्शित
फिल्म का पहला पोस्टर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा

AINS NEWS… तीजा के लुगरा, दाई, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और तीजा के लुगरा 2 के बाद वीआर फिल्म्स एक बार फिर लेकर आ रहा है एक खूबसूरत फिल्म जिसका नाम है “मया के जादू चलगे” इस फिल्म के निर्देशक हैं जी विजय, जो मध्य भारत के पहले निर्देशक हैं जिन्होंने हिंदी, मराठी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में बतौर निर्देशक अपनी पकड़ बनाई है।

इसी का नतीजा है कि वह छत्तीसगढ़ के दर्शकों के टेस्ट के हिसाब से फिल्मों का निर्माण करते हैं और उन्हें भरपूर मनोरंजन वाली फिल्में परोसते हैं। अब की बार वे लेकर आ रहे हैं “मया के जादू चलगे” जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में लक्षित झांझी और शशि वर्मा का चयन उन्होंने किया है। इसके अलावा फिल्म में उपासना वैष्णव, संतोष निषाद, मोहन पोटे, कपिल धनगर, संतोष पांडे और साक्षी गुमगांवकर भी नजर आएंगी।

निर्देशक जी विजय ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म एक अलग तरह की प्रेम कहानी पर आधारित है, इसके गीतकार अशोक तिवारी, राहुल और विजय राजन है। गीतों को स्वर से सजाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, विवेक शर्मा, अनुपमा मिश्रा, मुनमुन और संजीव नंदा ने।

फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और सचिन घोड़े हैं, इनके अलावा सह निर्माता सीमा दिनेश धोपे, रेवती नितेश वेरुलकर हैं। वी आर फिल्म और श्री श्री फिल्म के बैनर तले निर्मित फिल्म “मया के जादू चलगे” में शशि वर्मा और लक्षित झांझी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी साथ ही इनका अभिनय भी कमाल का नजर आएगा। फिल्म का पहला पोस्टर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जाएगी।




