निःसंतान जोड़ो के लिए वरदान बनी लिंगेश्वरी देवी गुफा, फरसगांव से करीब 9 कि.मी. की दूरी पर बड़ेडोंगर सड़क मार्ग पर स्थित है ग्राम आलोर
यहाँ निःसंतान शादी-शुदा जोड़े अपनी संतान प्रप्ति के लिए गुफा में पहुँचकर देवी से मन्नत मांगने के साथ पूजा अर्चना करते हैं

AINS NEWS K.SHASHIDHARAN….कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड से बड़ेडोंगर सड़क मार्ग पर करीब 9 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम आलोर में स्थित ग्राम झाटीबन गांव में वर्षो से विराजमान लिंगेश्वरी माता का पट 27/09/2023 दिन बुधवार को खुलेगा, लिगेंश्वरी माता गुफा में पूजा अर्चना करने भारत वर्ष के साथ विदेशो में भी शादी शुदा जोडो के लिए विश्वास एवं अटूट आस्था का स्थान बना लिंगेश्वरी माता गुफा, लिगेंश्वरी माता समिति सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में यहाँ गुफा का पट आम जन के लिए खोलने के संबंध में आवश्यक बैठक रखी गई थी, बैठक में समिति सदस्यों द्वारा चर्चा कर सार्वजानिक रूप से पट खुलने की तारीख 27/09/2023 का निर्णय लिया गया।


आम लोगो के लिए खासकर निःसंतान शादी-शुदा जोड़ो के लिए यह आस्था विश्वास का केन्द्र बना है। यहाँ निःसंतान शादी-शुदा जोड़े अपनी संतान प्रप्ति के लिए गुफा में पहुँचकर देवी से मन्नत मांगने के साथ पूजा अर्चना करते हैं, सदियों से निःसंतान जोड़े को संतान प्राप्त होने का अटूट विश्वास है, व मान्यता भी है।
उल्लेखनीय है कि लिंगेश्वरी माता गुफा में अटूट आस्था रखने वाले निःसंतान जोड़े देश विदेश से यहाँ पहुँचकर लिंगेश्वरी देवी के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना करते हैं। गुफा पट खुलने के साथ हजारो की संख्या में भक्तगण यहाँ आते हैं प्रतिवर्ष यहाँ मेले का आयोजन होता है।





