छत्तीसगढ़
चुनावी कार्यशाला में 470 कोटवार हुए प्रशिक्षित
कार्यशाला नव निर्मित आडिटोरियम हॉल में आयोजित हुई.

जांजगीर. पुलिस द्वारा जिले के कोटवारों हेतु आगामी विधान सभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया. एक दिवसीय कार्यशाला में ज़िले के लगभग 470 कोटवार प्रशिक्षित हुए.कार्यशाला नव निर्मित आडिटोरियम हॉल में आयोजित हुई. चुनाव ड्यूटी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों , चुनाव प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 को शांति पूर्ण, सुरक्षित करायें जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.





