केशकाल रेंजर मुनीर खान चारामा व सेवक राम ठाकुर,उत्पादन केसकाल रेंजर बने
केसकाल वनमण्डल में पदस्थ लिपिक प्रवीण सिंह गौर को केसकाल से मोहला मानपुर वनमण्डल भेजा गया

AINS NEWS केशकाल………. वनमण्डल केसकाल के रेंजर का स्थानांतरण चारामा हुआ है उस स्थान पर केसकाल उत्पादन में पदस्थ रहे सेवकराम ठाकुर को केसकाल रेंजर बनाया गया है
उल्लेखनीय है कि केसकाल रेंजर का स्थानांतरण की पिछले कई महीनों से अटकलों का बाजार गर्म था, उसी बीच में छत्तीसगढ शासन वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर, अटल नगर , रायपुर के द्वारा जारी आदेश सूची में रेंजर मुनीर खान को केसकाल से चारामा व मुनीर खान के स्थान पर केसकाल के उत्पादन में पदस्थ सेवकराम ठाकुर को केसकाल का नया रेंजर बना दिया गया है, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के पहले राज्य सरकार वन मंत्रालय द्धारा राज्य भर के रेंजर व सहायक ग्रेड 02 व ग्रेड 03 के लिपिकों का भी स्थानांतरण आदेश जारी किए है, इसी प्रकार केसकाल वनमण्डल में पदस्थ लिपिक प्रवीण सिंह गौर को केसकाल से मोहला मानपुर वनमण्डल भेजा गया है







