छत्तीसगढ़

रायपुर के शिक्षक,साहित्यकार,गीतकार कमलेश कुमार साहू को शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में रचनाकार सम्मान

सांस्कृतिक,सामाजिक, साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी रायपुर के वृंदावन भवन में रचनाकार सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन आयोजित किया गया

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक,सामाजिक, साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी रायपुर के वृंदावन भवन में रचनाकार सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन आयोजित किया गया था। जिस कार्यक्रम में सरोरा, नगर पालिक निगम बीरगांव रायपुर के शिक्षक,साहित्यकार,गीतकार कमलेश कुमार साहू को शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में रचनाकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें नवकलमकार साहित्य सम्मान के अलावा कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

कमलेश कुमार साहू एक युवा साहित्यकार,गीतकार,गायक,टेलीफिल्म अभिनेता व निर्देशक के रूप में छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बना चुके हैं। विविध कलाओं में महारत होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ उद्घोषक संघ रायपुर की ओर से प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। वक्ता मंच द्वारा पूर्व में भी आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में संपूर्ण भारत देश में उत्कृष्ट सातवां स्थान प्राप्त किये थे।

वर्तमान में कमलेश कुमार साहू संस्कृत व्याकरण हिन्दी साहित्य के शिक्षक व छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रमाणित योग प्रशिक्षक हैं तथा तहसील साहू संघ बीरगांव रायपुर के छ: गांव व 40 वार्ड के मीडिया प्रभारी के अधिकारिक पद में रहकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। कमलेश कुमार साहू द्वारा स्वयं के लिखे व गाये हुए बहुत सारे हिन्दी छत्तीसगढ़ी वीडियो एलबम यू ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं।
जिनमें छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा,देशभक्ति टेलीफिल्म भाई बहिनी के निर्मल नाता, मोहब्बत है मुझको वतन से काफी लोकप्रिय हुये हैं।इसके अलावा इनके द्वारा लिखित रचनाएं मासिक पत्रिका हमर गंवई गांव एवम नवउदय मासिक पत्रिका में प्रकाशित हो चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ी गीतों व रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button