रामलला दर्शन योजना की घोषणा पर बजी तालियां, भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, कांग्रेस 20 क्विंटल तो भाजपा खरीदेगी 21 क्विंटल धान
घोषणा पत्र में किसानों,महिलाओं, उद्योगपतियों समेत सभी वर्गों का ख्याल रखा

AINS NEWS 24X7…..छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को आज प्रस्तुत किया। घोषणा पत्र प्रस्तुत करने से पहले उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस सरकार के कुशासन को जनता और पत्रकारों के बीच रखा, भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों,महिलाओं, उद्योगपतियों समेत सभी वर्गों का ख्याल रखा, घोषणा पत्र प्रस्तुत करते समय जैसे ही भगवान राम के दर्शन को लेकर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की घोषणा की गई पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। योजना में प्रदेशवासियों को अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र में कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की और उसका समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति एकड़ और एक मुश्त भुगतान की घोषणा की, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिलाओं को ₹12,000 प्रति वर्ष दिया जाएगा, 1लाख शासकीय भर्ती, 2 साल में की जाएगी। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के घर बनाए जाएंगे और उनमें निर्मल जल की व्यवस्था की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति मानक बोरा दिया जाएगा साथ ही 4500 रुपए बोनस भी दिया जाएगा और चरण पादुका योजना पुनः शुरू की जाएगी। इसी तरह भूमिहीन मजदूरों को ₹10000 प्रतिवर्ष का प्रावधान रखा गया है। आयुष्मान स्वस्थ भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को 10 लख रुपए का मुफ्त उपचार दिया जाएगा साथ ही 500 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। युवा उद्यमियों को उद्योग शुरू करने के लिए 50% की सब्सिडी दी जाएगी, इनोवेशन हब के तहत 6 लाख रोजगार के अवसर खोले जाएंगे।




