गरियाबंद पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन
रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम के जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

AINS NEWS गरियाबंद… नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत पुलिस द्वारा ग्राम मुड़गेलमाल में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामवासियों के सहयोग से नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम के जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशे के दुष्परिणामों से संबंधित संदेशों एवं नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए हानिकारक है तथा इससे अपराध, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं सामाजिक विघटन की स्थिति उत्पन्न होती है।
गरियाबंद पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की, कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।




