छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री के साथ धक्का मुक्की, भाजपाइयों ने घेर दिया थाना, जमकर काटा बवाल
घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया

AINS NEWS 24X7… बीती रात पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ चुनाव प्रचार के दौरान बैजनाथ पारा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने बदसलूकी करने की कोशिश की। बृजमोहन अग्रवाल को उनके सुरक्षाकर्मियों ने मदरसे के अंदर ले जाकर सुरक्षित किया। घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया उनके साथ धक्का मुक्की सोची समझी साजिश है। इधर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वह बौखलाहट में सहानुभूति बटोरने अपने ऊपर हमले की नौटंकी कर नई कहानी गढ़ रहे हैं।



