छत्तीसगढ़

अनुज शर्मा के घर जश्न की तैयारी, रुझानों में लगातार कर रहे हैं बढ़त, 16वें राउंड में 37,000 वोटो से चल रहे हैं आगे

भारतीय जनता पार्टी को 90 में से 56 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं, वहीं कांग्रेस 34 में सिमट कर रह गई

AINS NEWS 24X7…. धरसीवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे पद्मश्री अनुज शर्मा 16वें राउंड में भी 37,000 वोटो से आगे चल रहे हैं, अब दो राउंड शेष रह गए हैं जिसमें भी उनको बढ़त मिलनी तय है। अनुज शर्मा की जीत को लेकर उनके निवास में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। घर को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी वैसे ही जश्न भी शुरू हो जाएगा। अनुज शर्मा की जीत को लेकर उनके परिवारजन पहले से ही आस्वस्त थे, लेकिन मतगणना के रुझानों से सब क्लियर हो गया। ओवर ऑल देखें तो भारतीय जनता पार्टी को 90 में से 56 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं, वहीं कांग्रेस 34 में सिमट कर रह गई।

 

Related Articles

Back to top button