छत्तीसगढ़

बीएसएफ जवान अखिलेश राय शहीद, कांकेर में हुआ आईआईडी ब्लास्ट, डिप्टी सीएम ने दिया पार्थिव शरीर को कांधा

शहीद जवान अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे

AINS NEWS 24X7….. बीएसएफ के शहीद जवान को स्टेट हेंगर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी. डिप्टी सीएम ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि कांकेर में हुए आईआईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान अखिलेश राय शहीद हुए थे. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया. शहीद जवान अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे.

 

Related Articles

Back to top button