छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को किस तरह से लागू करेगी इसे देखकर ही आगे की आक्रमक रणनीति विधायक दल को बनानी होगी- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के निवास पर संपन्न हुई

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के निवास पर संपन्न हुई।बैठक में सदस्यों को पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने विधानसभा की कार्रवाई के बारे में बताया, बैठक में तय हुआ की नई सरकार का पहला सत्र है सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार कौन-कौन से मुद्दों को सदन में रखेगी उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण आने वाला है, अभिभाषण सरकार का आईना होता है, वहीं प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा जिसमें कौन-कौन से मामलों के लिए राशि का प्रावधान किया जाता है। उसे देखकर कांग्रेस विधायक दल अपनी रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को किस तरह से लागू करेगी इसे देखकर ही आगे की आक्रमक रणनीति विधायक दल को बनानी होगी। कांग्रेस विधायक दल ने यह तय किया कि किसान की आत्महत्या के मामले को कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, अमितेश शुक्ल समेत कांग्रेस विधायक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button