सतनाम के संदेश से गूंजा मीडिया कर्मी अवासीय परिसर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी
पंथी दल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया

AINS NEWS 24X7….मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर 20 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंथी दल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।कॉलोनी में निवासरत सतनामी समाज के बंधुओ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनी एवं आसपास के लोगों को आमंत्रित किया गया था। सभी के लिए पूरी सब्जी का भंडारा भी किया गया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा रही। कार्यक्रम में गोगांव के नव ज्योति पंथी पार्टी ने मनमोहक रंगारंग सांसकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मीडियाकर्मी आवासीय परिसर के सतनाम बंधु राजेश डोंडे, राजू माँडले के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मीडिया कर्मी आवासीय परिसर में संचालित समिति ने भी सहयोग प्रदान किया इस मौके पर पूरे कॉलोनी को सादे झंडे से सजाया गया था। दिनभर बाबा के गीतों से कॉलोनी गूंजती रही और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के कारण लोगों की भीड़ जमा रही। कॉलोनी के सतनाम बंधुओ ने सभी का आभार व्यक्त किया।





