छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी रामनिवास यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को किया याद, तस्वीर भी की साझा

जब वे ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का दौरा हुआ था तब उन्हें उनसे मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ था

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी रामनिवास यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर उन्हें याद किया और उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में घोषित करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई भी दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अटल जी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की है।

उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित था , उन्होंने 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराने कावेरी जल विवाद को सुलझाया था।
राष्ट्रीय राजमार्गों, हवाई अड्डों के विकास के लिए उन्होंने मजबूत कदम उठाए थे।
ग्रामीण रोजगार सृजन एवं विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिए बीमा योजनाएं शुरू की थी।
भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उनका ही योगदान रहा। दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई व मुंबई को राजमार्गों से जोड़ने वाली स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना भी अटल जी के  शासनकाल में हुई थी।

ऐसे कई कार्यो का उल्लेख पूर्व डीजीपी रामनिवास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने यह भी लिखा कि जब वे ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का दौरा हुआ था तब उन्हें उनसे मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button