छत्तीसगढ़

क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत, कांग्रेस ने किया जांच के लिए समिति का गठन, पांच सदस्यों की टीम करेगी जांच

विक्रम मंडावी संयोजक के रूप में और श्रीमती नीना रावतिया,शंकर कुड़ियाम, बसंत ताती, मिच्चा मुतैया सदस्य के रूप में घटना की जांच करेंगे

AINS NEWS 24X7…. बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत पिछले दिनों ग्राम मुदवेंडी में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान एक 6 माह की बच्ची की मौत हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पांच सदस्यों की जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में विक्रम मंडावी संयोजक के रूप में और श्रीमती नीना रावतिया,शंकर कुड़ियाम, बसंत ताती, मिच्चा मुतैया सदस्य के रूप में घटना की जांच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी सदस्य अभिलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्राम वासियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे और घटना की वस्तु स्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button