छत्तीसगढ़
रामभक्तों ने नगर में निकाली बाइक रैली, केसकाल नगर हुआ राममय
पुलीस सुरक्षा के साथ मुख्य सड़क मार्ग पर निकली विशाल रैली

AINS NEWS 24X7 केशकाल….. केसकाल में बजरंगबली मन्दिर सामने से बजरंग दल केसकाल के नेतृत्व में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ बाइक रैली राष्ट्रिय राज मार्ग पर निकाली गई, रैली में बजरंग बली के झंडे व नारे के साथ विशाल रैली निकालकर जय श्री राम व जय बजरंगबली के नारे लगाते राम भक्त व बजरंगबली भक्तो ने विशाल रैली व जुलूस निकालकर नगर को राममय बनाया, इस मौके पर सड़क ट्रैफिक सुरक्षा के लिए भूपत सिंह धनेश्री, एसडीओपी, केसकाल अपने पुलिस बल के साथ रैली में रहे, बता दें कि यह रैली बजरंग दल के नगर प्रमुख नीरज अग्निहोत्री के नेत्रित्व में निकली गई, भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा छत्तीसगढ़ राममय है इसी श्रृंखला में केसकाल में भी विविध आयोजन हुए, यह बाइक रैली पंचवटी में समाप्त हुई





