छत्तीसगढ़
भारतीय पुलिस सेवा के राहुल भगत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव नियुक्त, 2005 बैच के आइपीएस हैं राहुल भगत
राहुल के काम की वजह से उन्हें इस डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई

ains news 24×7 रायपुर…. भारतीय पुलिस सेवा के राहुल भगत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि, 2005 बैच के आइपीएस राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर हैं। बताया जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं।
आमतौर पर डायरेक्टर पद पर आईएएस की नियुक्ति होती है. मगर राहुल के काम की वजह से उन्हें इस डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई. पुलिस या जांच एजेंसी के दीगर इस तरह का पोस्टिंग पाने वाले राहुल छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएस होंगे। राहुल साफ सुथरी छवि के निर्विवाद अफसर हैं.




