मंदसौर दलौदा में रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट की घटना, आरोपितों के अतिक्रमण कर बनाए गए चार मकान जमींदोज
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

AINS NEWS 24×7….मंदसौर के दलौदा में रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट की घटना के बाद बवाल हो गया था। रात में भीड़ ने थाना घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया, इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के संयुक्त दल ने सोमवार को आरोपितों के अतिक्रमण कर बनाए गए चार मकान जमींदोज कर दिए। इधर दलौदा पूरे दिन बंद रहा। वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। इनमें तीन बालिग व दो नाबालिग हैं। पुलिस ने 19 वर्षीय एनोज उर्फ यश पिता बबलू अमोस निवासी अंबिका नगर दलौदा, 22 वर्षीय सोहेल शाह पुत्र सलीम शाह फकीर, 19 वर्षीय अरबाज पुत्र हुसैन खां मेवाती दोनों निवासी चूना भट्टा दलौदा और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर भादसं की धारा 376, 363, 366, 323 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं।




