छत्तीसगढ़मनोरंजन

कलाकारों के उत्थान के लिए सगंठन का हुआ गठन

कलाकार सदस्यों ने संघ को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग व रजिस्टार सोसायटी फर्म्स में पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया।

AINS NEWS 24×7……..प्रदेशाध्यक्ष बने लोककलाकार व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन गायक गीतकार संगीतकार आकाशवाणी दूरदर्शन एवं फिल्म कलाकार नवलदास मानिकपुरी,संघ के अन्य पदाधिकारियों का हुआ मनोनय।

चित्रोंपतला गंगा महानदी के पावन तट पर बसे माता शबरी की धाम शिवरीनारायण तुषमा में छत्तीसगढ़ अंचल के लोक कलाकारों की एक आवश्यक बैठक जीवन लाल कुंभकार के निवास स्थान में सम्पन्न हुआ।बैठक में लोक कलाकारों की दयनीय स्थिति पर विचार करते हुए हुये एक सशक्त संगगठ बनाने पर विचार विमर्श किया गया।ईस दौरान कलाकारों ने अखील छत्तीसगढ़ लोक कलाकार कल्याण संघ के गठन करने पर जोर दिया गया।बैठक में संघ के नाम करण के लिए चर्चा कर लखन पंडरिया ने अखील छत्तीसगढ़ लोक कलाकार कल्याण संघ नाम प्रस्ताव रखा जिसे नवलदास मानिकपुरी ब्यास नाथ योगी एवं टीका राम सारथी हसमुख सहित समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। उपस्थित कलाकारों सदस्यों ने संघ को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग व रजिस्टार सोसायटी फर्म्स में पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया।

संघ की गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान पदाधिकारी चिन्हित कर कार्यकारणी का गठन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संघ की गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए जीवन लाल कुंभकार द्वारा नवलदास मानिकपुरी के नाम को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्तावित किया जिसे उपस्थित कलाकारों सदस्यों ने सर्वसम्मति करतल ध्वनि से समर्थन दिया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लोक कलाकारों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन श्री मानिकपुरी ने दिया और संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष बने। संघ के सम्मानित सदस्यों में प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर मरकाम, बलीदास मानिकपुरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लखन पड़रिहा, प्रदेश सचिव जीवन लाल कुंभकार,सह सचिव रितेश दास मानिकपुरी, प्रदेश संयोजक शोभा राम शर्मा बयास नाथ योगी, प्रदेश संगठन मंत्री टीकाराम सारथी हंसमुख, प्रदेश महामंत्री यस पांडेय, कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता निखिल कुमार पाठक को मनोनीत किया गया।

प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यों महेंद्र साहू राजु, कैलाश जनवा वाला, कन्हैया लाल बैंजी ,मगता राम चौहान, हीरा दास महंत कोरबा, सपुरन दास मानिकपुरी कोरबी सरवन बरेठ,सरवन दास मानिकपुरी गितेस चौहान रायगढ़, नरेन्द्र अनंत, उमेंद्र सागर,शिवा दिवाकर,साधु राम अनंत श्रीमती अनुसुईया मानिकपुरी , श्रीमती सीता सारथी हंसमुख, श्रीमती अनीता धुरु, श्रीमती लक्ष्मी नाग, श्रीमती भारती कुंभकार, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती पुष्पा दिवाकर मुन्ना दास मानिकपुरी व तुलसी मरावी का मनोनय किया गया संघ की प्रमुख संरक्षक वामन साहू धमतरी सलोनी व सुप्रसिद्ध गायक दीलिप षड़ंगी जी है। बैठक में शीघ्रातिशीघ्र संघ का प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार करने की योजना बनाई गई।

Related Articles

Back to top button