छत्तीसगढ़

मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में जसगीत और गरबे की धूम

कॉलोनी परिसर में ही ऐसे धार्मिक आयोजन होने की वजह से यहां का वातावरण भी धार्मिक हो चला है

AINS NEWS 24X7 RAIPUR….. मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी रायपुर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष रोजाना सुबह-शाम जसगीतों की प्रस्तुति की जा रही है और शाम को गरबे का आयोजन भी। इस गरबे के आयोजन में कॉलोनी वासियों समेत आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं और देर रात तक गरबे का आनंद ले रहे हैं।

मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में मां दुर्गा की स्थापना से कॉलोनी वासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है, अष्टमी के पावन पर्व पर माता का पूरे विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य मदन बघेल, संतोष राजपूत, पी एल एन लकी, परघनिया जी समेत कॉलोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में हवन पूजन में शामिल हुई।

 

कॉलोनी के सदस्य रोजाना शाम को 7:00 से 10:00 बजे तक दुर्गा पंडाल में उपस्थित रहते हैं और जस गीत के साथ गरबे में भी शामिल हो रहे हैं। मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी के रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी परिसर में ही ऐसे धार्मिक आयोजन होने की वजह से यहां का वातावरण भी धार्मिक हो चला है। रोजाना होने वाले गरबे के आयोजन में कॉलोनी के बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

 

Related Articles

Back to top button