देखें विडियो….. कोरबा पुलिस की अमूल्य भूमिका, खुद को मौत के हवाले करने पर आमादा युवती की जिंदगी बचाई
कुछ पल का दिमागी उलटफेर और किसी की जान जा सकती है और उन्हीं पलों में जान बच भी सकती है

AINS NEWS KORBA…. कुछ पल का दिमागी उलटफेर और किसी की जान जा सकती है और उन्हीं पलों में जान बच भी सकती है। फिर चाहे किसी की जान लेना हो, बचाना हो या फिर आत्महत्या जैसा कदम। एक ऐसे ही केस में कोरबा पुलिस की दो पल की तत्परता ने खुद को मौत के हवाले करने पर आमादा युवती की जिंदगी सुरक्षित करने की अमूल्य भूमिका निभाई है। घटना का लाइव विडियो भी सामने आया है।

इस विडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवती आत्मघाती कदम उठाते हुए जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है पर पुलिस के मजबूत हाथों ने जिंदगी को थाम रखा है। किसी वजह से आहत यह युवती पुल से नदी में कूदने की तैयारी में थी। किसी से सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर आई दर्री पुलिस थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पुल से नदी में छलांग लगाने जा रही युवती के हाथ पकड़ लिए। इस बीच खुद को छुड़ाने की कोशिशें कर रही युवती रो रो कर कह रही थी कि उसे छोड़ दो, मर जाने दो और पुलिस के अनुभवी कर्मी उसे लगातार समझाते रहे और शांत करने की कोशिशें करते रहे। उनकी कोशिशें सफल हुई और युवती को बचा लिया गया है।




