अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज, अनिल टुटेजा 2 दिन और ईडी की रिमांड पर
6 मई को उन्हें एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा

AINS NEWS…. शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने टुटेजा की रिमांड बढ़ाने की मांग कोर्ट से की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 2 दिन की ईडी को रिमांड सौंप दी है। ईडी ने 11 दिन की रिमांड मांगी थी।


6 दिन की ईडी रिमांड खत्म होने पर PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया था, लेकिन ईडी ने सिर्फ दो दिन की रिमांड सौंपी है। 6 मई को उन्हें एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ शराब घोटाले मामले में ही EOW के मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद स्पेशल जज ने जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पक्षों में लंबी बहस की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत नहीं देने का फैसला किया।




