छत्तीसगढ़
पत्रकार निश्चय शर्मा को मातृ शोक, एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
अंतिम यात्रा स्टेशन रोड निवास से कोटा मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी

AINS NEWS… रायपुर जगत के संपादक निश्चिय शर्मा की माता जी श्रीमती श्रद्धा शर्मा का निधन आज सुबह राजधानी के एम्स अस्पताल में हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी, उनका इलाज डीकेएस अस्पताल में चल रहा था कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और उन्हें इलाज के लिए एम्स में दाखिल किया गया था जहां आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम दर्शन कार्यक्रम स्टेशन रोड वाले निवास में रखा गया है तथा अंतिम यात्रा 12 बजे स्टेशन रोड निवास से कोटा मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। स्वर्गीय श्रीमती श्रद्धा शर्मा पत्रकार निश्चय शर्मा और संचय शर्मा की माता थी। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।





