क्राइम

चाकू से मार देने कि धमकी, घटना के चंद घंटो में ही आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

दोनो आरोपियों के विरूद्ध् विभिन्न थानों में दर्ज है अपराधिक प्रकरण

अपराध क्रमांक 217/24 धारा 109,3(5)बी.एन.एस 25,27 अर्म्स एक्ट
 हत्या के प्रयास करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

AINS NEWS… प्रार्थी इशरत खान व उनके साथ हिरावन साहू, पारथ साहू, कौशिक राणा, मिश्रा जी सुपरवाइजर व अन्य लेबर लोग साइट पर काम कर रहे थे तो कौशिक राणा को साइट के स्टोर्स रूम से हिरावन साहू व पारथ साहू दोनो पकड कर खीचते हुए बाहर निकाले और कौशिक राणा को हिरावन साहू ने कहा कि तुम मेरी पत्नि से क्यों संबंध रखते हो कहते हुए हिरावन साहू ने कौशिक राणा के पेट मे चाकू से प्राण घातक हमला किया तथा पारस साहू ने ईंटा से कौशिक के सिर पर मारे तो बीच बचाव के लिए प्रार्थी इशरत खान गया तो उसे भी चाकू से मार देने कि धमकी दिया किसी तरह कौशिक राणा अपने आप को छुडाकर रोड तरफ भाग तो हिरावन साहू और पारस साहू दोनो बाइक से उसको जान से मारने के उद्देश्य से पीछा करने लगे कौशिक राणा मेन रोड किनारे स्थित खेत में छुप गया था जिसे सुपरवाइजर मिश्रा के द्वारा पास में स्थित एस एम सी अस्पताल मे भर्ती कराया प्रार्थी के रिपोर्ट पर तवरीत कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर चंद घंटे में ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :- 1 हिरावन साहू पिता थानू राम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम धोधा थाना हथबंध जिला बलौदाबाजार
2 पारथ साहू उर्फ राजू साहू पिता थानू राम साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम धोधा थाना हथबंध जिला बलौदाबाजार

 

Related Articles

Back to top button