काँग्रेस ने नगरीय निकाय में हो रहे परिसीमन के लिए समिति का किया गठन
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जी श्रीनिवास ने सूची जारी किया

AINS NEWS रायपुर…. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर काँग्रेस ने समिति का गठन किया है, छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में हो रहे परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने अपनी समिति का गठन किया है प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के आदेशानुसार परिसीमन समिति हेतु सदस्यों की नियुक्ति की है।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जी श्रीनिवास ने सूची जारी किया है जिसमें पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, किरणमई नायक, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, गिरीश दुबे, श्रीकुमार मेनन, कन्हैया अग्रवाल, शिव सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल के जिला अध्यक्ष पदेन सदस्य के रूप में इस समिति में रहेंगे
यह समिति वार्ड परिसीमन के अवलोकन के साथ-साथ वार्ड के भौगोलिक क्षेत्रफल मतदाता अनुरूप वार्डो का परिसीमन सहित यथासंभव जहां दावा आपत्ति हो उसे सुनिश्चित करेंगे।
मंगलवार को शाम 4:00 कांग्रेस भवन गांधी मैदान में परिसीमन समिति की बैठक भी रखी गई।





