राष्ट्रीय

उमर अब्दुल्ला ने जारी किया अपनी पार्टी का घोषणा पत्र, साल में 12 सिलेंडर मुफ्त तो परिवार की महिलाओं को देंगे ₹5000 प्रतिमाह 

अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की दिशा में काम करने का भी वादा

AINS NEWS…. अगर केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में विफल रहती है तो उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी, यह बातें कहीं उमर अब्दुल्ला ने। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वास्तविकता यह है कि हमें अपनी शक्तियों को वापस पाने के लिए संघर्ष करना है। उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में यह भी वादे शामिल हैं
1- 200 यूनिट बिजली मुफ्त
2- बिजली पानी के संकट से राहत
3- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को हर साल 12 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त
4- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की महिला मुखियाओं को ₹5000 प्रति माह
5- प्रति माह प्रति व्यक्ति को 10 किलो चावल – आटा
6- अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की दिशा में काम करने का भी वादा

 

 

Related Articles

Back to top button