केशकाल, टाटामारी सहित नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
प्रथम विजेता बजरंग दल टीम को नगद राशि 10 हजार एक सौ रुपए नीलकंठ टेकाम विधायक केसकाल के हाथों से दिया गया

AINS NEWS केशकाल…. भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर केसकाल पर्यटन केन्द्र टाटामारी सहित नगर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम जारी है।
केशकाल जनचेतना पर्यटन केन्द्र टाटामारी में वनमण्डल केसकाल व इको पर्यटन समिति केसकाल के ओर से टाटामारी में आज टाटामारी महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम विधायक, केसकाल, अध्यक्षता रोशन जमीर खान , नगर पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथिगणों में कुणाल दुदावत कलेक्टर जिला कोंडागांव, अविनाश भोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव, बिहारीलाल शोरी उपाध्यक्ष नगर पंचायत केसकाल, नवदीप सोनी महामंत्री भाजपा मंडल के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव अविनाश भोई व अंकित चव्हाण एसडीएम केसकाल ने टटामारी में घूम घूम कर भरपूर आनंद उठाए।
कार्यक्रम मंच के सामने ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आदिवासी नर्तक दल द्वारा नाचा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
केशकाल टाटामारी के प्रवेश द्वार पर दर्शकों की भीड़ लगी रही।
वनविभाग के अधिकारी कर्मचारियो कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।
केशकाल की विश्रामपुरी चौराहे पर गोविंदाओ का मटका फोड़ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक रहे। अयोजन समिति की ओर से मटका फोड़ने वाले विजेता टीमों को प्रथम व द्वितीय पुरुस्कार भी रखे गए। मटका फोड़ कार्यक्रम में कई टोलियों के गोविंदा टीम ने भाग लिया। मटकी फोड़ ममें करीब 6 बजे विधायक नीलकंठ टेकाम के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम विजेता बजरंग दल टीम को नगद राशि 10 हजार एक सौ रुपए नीलकंठ टेकाम विधायक केसकाल के हाथों से दिया गया।





