JCI रायपुर कैपिटल द्वारा रेडियम सेफ्टी बेल्ट वितरण कार्यक्रम, 98 गायों को रेडियम सेफ्टी बेल्ट पहनाए गए
लगभग 700 रोटियों का भी वितरण किया गया, जिससे गोवंश के पोषण का भी ध्यान रखा गया

AINS NEWS… JCI रायपुर कैपिटल ने JCI सप्ताह 2024 के अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2024 को गोवंश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसी मुकेश केडिया रहे। इस अवसर पर शहर के पुरानी और नई धमतरी रोड के आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 98 गायों को रेडियम सेफ्टी बेल्ट पहनाए गए ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। कार्यक्रम का स्थान: पुरानी/नई धमतरी रोड, रायपुर समय: शाम 8:00 बजे . कार्यक्रम में लगभग 700 रोटियों का भी वितरण किया गया, जिससे गोवंश के पोषण का भी ध्यान रखा गया। JCI रायपुर कैपिटल का यह प्रयास गोवंश की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सिद्धार्थ मुकिम और सह-प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी पारस पटेल थे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। JCI रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष जेसीआई सेन. नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं और हम आगे भी इस तरह के प्रयास करते रहेंगे। यह कार्यक्रम जेसीआई के प्रमुख सदस्यो के मार्गदर्शन में समपन्न हुआ, जेसीआई सदस्य चैप्टर समन्वयक: जेसीआई सेनेटर चित्रांक चोपड़ा चैप्टर प्रभारी: जेसीआई सेनेटर श्रीकांत पारख , आईपीपी: जेसी सीए विक्रम गिरडकर , जेसीआई वीक कोऑर्डिनेटर एच जी एफ अमितखरे, जेसीआई वीक प्रोग्राम डायरेक्टर एच जी एफ हेमंत यादव, और जेसी तुल्सी पटेल, सचिव: जेसी कौशिक परमार , मीडिया सह प्रभारी जेसी नोहर साहू.





