छत्तीसगढ़

जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा सौभाग्य अन्न योजना: जरूरतमंद बच्चों के लिए खाद्य पैकेट, स्टेशनरी और झूला दान

इस प्रयास ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है

AINS NEWS… जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा आयोजित “सौभाग्य अन्न योजना” के तहत सरकारी कन्या शाला, पुरैना, रायपुर में आज जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री, स्टेशनरी और झूला एवं स्लाइडर जैसे खेलकूद के उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि JC CA रोमिल जैन जी ने बच्चों को खाद्य पैकेट और स्टेशनरी प्रदान की और बच्चों की शिक्षा व उनके समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा, संस्था ने स्कूल में झूला और स्लाइडर जैसी सुविधाओं के लिए विशेष रूप से दान भी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई सप्ताह 2024 के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम निदेशक JC किर्तेश चौहान और सह-निदेशक JC अलख रस्तोगी ने बच्चों को उत्साहित करते हुए उनके भविष्य को संवारने में संस्था की भूमिका पर जोर दिया। JC नरेंद्र सिन्हा (अध्यक्ष),  ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त की और भविष्य में और अधिक सामाजिक गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई।जसीआई रायपुर कैपिटल के इस प्रयास ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह कार्यक्रम जेसीआई के प्रमुख सदस्यो के मार्गदर्शन में समपन्न हुआ, जेसीआई सदस्य  चैप्टर समन्वयक: जेसीआई सेनेटर चित्रांक  चोपड़ा चैप्टर प्रभारी: जेसीआई सेनेटर श्रीकांत पारख , आईपीपी: जेसी सीए विक्रम गिरडकर , अध्यक्ष: जेसीआई सेनेटर नरेंद्र सिन्हा , जेसीआई वीक कोऑर्डिनेटर एच जी एफ अमितखरे, जेसीआई वीक प्रोग्राम डायरेक्टर एच जी एफ हेमंत यादव, और जेसी तुल्सि पटेल,  सचिव: जेसी कौशिक परमार.  मीडिया सह प्रभारी  जेसी नोहर साहू,  जेसीआई रायपुर कैपिटल.

Related Articles

Back to top button