RAIPUR

प्रेस क्लब में होगा अनूठे रावण का दहन, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर की अगुवाई में प्रतिष्ठा ग्रुप का आयोजन

विज्ञापन रूपी रावण का दहन इस दशहरे को रायपुर प्रेस क्लब में किया जा रहा है

AINS NEWS…. आज पत्रकारिता विज्ञापनों के दबाव में खत्म होने के कगार पर है, संपादक और समाचार पत्र के मालिक पत्रकारों पर विज्ञापन का इतना दबाव बनाने लगे हैं कि उसे पत्रकारिता करने का वक्त ही नहीं मिल पाता। इसी विज्ञापन रूपी रावण का दहन इस दशहरे को रायपुर प्रेस क्लब में किया जा रहा है। अपने आप में अलग तरह के रावण दहन को लेकर पत्रकारिता जगत में उत्साह है। प्रतिष्ठा पैनल द्वारा पत्रकारों की कलम हरने वाले विज्ञापन का दहन उत्सव कार्यक्रम विजयदशमी के दिन संध्या 6:00 बजे आयोजित है, जिसमें विज्ञापन के दबाव में दम तोड़ती पत्रकारिता को जिंदा रखने का प्रयास किया जा रहा है। विज्ञापन लाओ नौकरी बचाओ के इस कठिन दौर में लेखनी को विज्ञापन रूपी रावण से मुक्त करने के लिए यह कदम पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने उठाया है। इस अनूठे विज्ञापन रूपी रावण दहन के कार्यक्रम में उन सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है जो विज्ञापन लाने का दंश झेल रहे हैं और कहीं ना कहीं अपनी पत्रकारिता और लेखनी का सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button