RAIPUR

संतों के मंच से गणेश विसर्जन झांकियों का होगा नगद राशि से सम्मान

झांकियों एवं समितियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित

AINS NEWS… आयोजकों के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान शहर में निकलने वाली झांकियों का मूल्यांकन ज्यूरी समिति द्वारा किया जाएगा। ज्यूरी सदस्य झांकियों की प्रस्तुति, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप, सजावट, अनुशासन और अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर विजेताओं का चयन करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली समिति द्वारा प्रथम आने वाले को 51, द्वितीय को 31 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 21 हजार रुपए का सम्मान एवं पुरस्कार राशि दे जायेगी।

इसके अलावा विसर्जन में शामिल अन्य सभी समितियों को सांत्वना पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाएगा।

आयोजकों ने बताया, कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि गणेश उत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करते हुए युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की पहचान कराना है।
साथ ही गणेश विसर्जन में शामिल समितियों और झांकियों का उत्साह बढ़ाकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।

 

Related Articles

Back to top button