RAIPUR

खारून नदी में बाढ़ की स्थिति का कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

रहवासियों से मुलाकात कर हालचाल का जायजा लिया

AINS NEWS रायपुर… रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगातार तेज बारिश से खारून नदी का जल स्तर बढ़ जाने से जोन 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 क्षेत्र अतर्गत चंदनडीह श्रीलंका नगर , डिप्रपारा,शिव घाट सरोना में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के द्वारा किया गया । साथ ही सभी रहवासियों से मुलाकात कर हालचाल का जायजा लिया गया।

वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव के साथ साथ जोन आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर,अनुराग पाटकर,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा , स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे नदी किनारे जाने से बचें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button