छत्तीसगढ़

40 करोड़ में 400 बोलेरो की खरीदी, खड़े-खड़े खा रही धूल, बैटरियां और टायर खराब

पिछले वर्ष जुलाई अगस्त में 40 करोड़ में इन गाड़ियों को खरीदा गया था, लेकिन दिसंबर में सरकार बदल गई

AINS NEWS… 22 शहरों में इमरजेंसी सर्विस डायल 112 शुरू करने के लिए 40 करोड़ में 400 बोलेरो की खरीदी की गई। यह गाड़ियां पिछले 15 महीने से अमलेश्वर के तीसरी बटालियन के मैदान में खड़े-खड़े धूल खा रही हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान 400 बोलेरो की खरीदी की गई थी। इन गाड़ियों की बैटरियां और टायर खराब हो चुके हैं, साथ ही इन पर धूल मिट्टी जम चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जुलाई अगस्त में 40 करोड़ में इन गाड़ियों को खरीदा गया था, लेकिन दिसंबर में सरकार बदल गई। नई सरकार ने डायल 112 सर्विस के संचालन के लिए कई बार टेंडर के डेट को आगे बढ़ाया हालांकि जिस कंपनी को काम दिया गया था उसके खिलाफ भी सरकार के पास कई शिकायतें आई इसलिए सरकार ने कंपनी को डिफाल्टर घोषित करते हुए टेंडर को निरस्त कर दिया। इसके बाद से अब तक ना तो टेंडर जारी हुआ है ना ही इन गाड़ियों का उपयोग हो रहा है।

वर्ष 2022-23 के बजट में सरकार ने डायल 112 के लिए फंड दिया था फंड वापस ना हो जाए इसलिए इन गाड़ियों की खरीदी के लिए टेंडर निकाला गया खरीदी की प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई इसके लिए कमेटी भी बनाई गई थी उस कमेटी ने महिंद्रा कंपनी की बोलेरो को फाइनल किया। अब यह गाड़ियां बिना उपयोग के पिछले 15 महीने से खड़ी है।

 

Related Articles

Back to top button